पढ़िए साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर कैसे लहराया भारतीय तिरंगा

फ़िरोज़ाबाद जिले के लाल ने विश्व मे देश का नाम रोशन कर दिखाया है | ग्राम फरीद के अनिल यादव ने साउथ अफ्रीका में सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया है | अनिल ने 17 किलो के तिरंगे के साथ 5895 मीटर की चढ़ाई पूरी की है | इसमें अनिल के साथ उनके टीम लीडर नरेंद्र यादव हरयाणा व देवयानी सेमवाल उत्तरकाशी से टीम में शामिल रहे थे |

यह अभियान 15 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चला। इस अभियान को मिशन पॉसिबल ने व्यवस्थित किया है | इस अभियान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराकर अभियान को पूर्ण किया | इस अभियान में देवयानी सेमवाल उत्तरकाशी से अटल विहारी बाजपेई इंस्टिट्यूट से बेसिक व एडवांस कोर्स कर एक साहसी बेटे होने का परिचय दिया है इसके साथ साथ इन्होने फ्रेंडशिप पिक को अपने दल के साथ फतह की थी | इन्होने अब तक भारत में अनेकों पर्वत श्रखलाओ के साथ साथ कई जोखिम भरे ट्रैक पूरे किये है | इनका लक्ष्य यूरोप की सबसे उची चोटी एलब्रुस व माउन्ट एवरेस्ट को फतह कर भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया।

Related Articles

Back to top button