महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े सक्रिय कोरोना मामले

दिल्ली,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 3,349 सक्रिय मामले बढ़े हैं जबकि इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित केरल में इन मामलों में 485 की गिरावट आयी है।


देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 113 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सर्वाधिक 48 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। वर्तमान में महाराष्ट्र में 68,810 और केरल में 51,679 सक्रिय मामले हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,771 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 3604 बढ़कर 1.59 लाख हो गये हैं। इसी अवधि में 113 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 56 हजार 938 हो गयी है।


देश में रिकवरी दर घटकर 97.14 रह गयी है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.44 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.42 फीसदी है। देश में कोरोना के संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 825 हो गया है।


विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान-निकोबार–3———4952—–62
आंध्र प्रदेश—— 635——- 881877—7169
अरुणाचल प्रदेश–3——— 16777—- 56
असम———-1634——–214792—1092
बिहार———- 431——–260493—1540
चंडीगढ़ ——–322——– 20986—–351
छत्तीसगढ़ ——-2827——-305524—3828
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——- 4———– 3400—– 2
दिल्ली——— 1231——– 626712—-10906
गोवा———- 587———-53490—–794
गुजरात——–2136———262487—- 4408
हरियाणा ——-1103———266264——3044
हिमाचल प्रदेश—261——— 57287——–995
जम्मू-कश्मीर —-803——–123527——-1956
झारखंड——– 492——–118284——-1087
कर्नाटक ——-5520——–932367—– 12320
केरल ———51679——–996514——4164
लद्दाख——– 54————9632———130
लक्षद्वीप——-80————252———-1
मध्य प्रदेश—-2518———-254633——3862
महाराष्ट्र—— 68810———2017303—–52041
मणिपुर——–37———— 28850——- 373
मेघालय——-19————-13794——–148
मिजोरम——-26———— 4386——— 10
नागालैंड——9————-12098———-91
ओडिशा——-640———– 334463——-1915
पुड्डुचेरी ——194———– 38836——– 667
पंजाब ——-4222———170968——-5814
राजस्थान—–1231———–316061——- 2786
सिक्किम ——45———— 5955———-135
तमिलनाडु—- 4046———-834043——-12488
तेलंगाना—— 1939——— 295059——–1633
त्रिपुरा ———32———–32984——— 391
उत्तराखंड ——490———94850———1691
उत्तर प्रदेश—–2184———592441——-8725
पश्चिम बंगाल—3343——– 561110——-10263
कुल———-159590—— 10763451—–156938
उप्रेती.श्रवण
वार्ता

Related Articles

Back to top button