गुरूग्राम में इंश्योरेंस एजेंट पर रेप का आरोप, ऐसे कर रहा था प्रताड़ित

  • गुरुग्राम -इंश्योरेंस एजेंट पर महिला से रेप व मारपीट का आरोप 
  • ब्लैकमेल कर तीन साल से कर रहा था रेप 
  • कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने लगाया रेप का आरोप 
  • 3 साल से बदनाम करने की दे रहा था धमकी 
  • साल 2016 में इंश्योरेंस एजेंट नवीन आया था पीड़िता के घर 
  • महिला को अकेला देख आरोपित ने किया उसके साथ रेप 
  • रेप करने के बाद किसी को बताने पर बदनाम करने की दी धमकी 
  • बदनाम करने के डर से पीड़िता ने नही दी किसी को जानकारी 
  • आरोपित उसके बाद कई बार करता रहा रेप 
  • पीड़िता के बाजार जाने पर रास्ते मे मिल गया आरोपित
  • रास्ते मे ही आरोपित करने लगा अश्लील हरकत 
  • महिला के विरोध जताने पर पीड़िता को मार दिया थप्पड़ और दी जान से मारने की धमकी 
  • पीड़िता ने घर पर पहुँचकर पति को बताई आपबीती 
  • आरोपित के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज 

 

साइबर सिटी गुरुग्राम में इंश्योरेंस एजेंट नवीन पर 27 वर्षीय महिला ने रेप, बदतमीजी व मारपीट करने का आरोप लगाया है | दरअसल महिला का आरोप है कि तीन साल से इंश्योरेंस एजेंट उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रेप कर रहा था | अब आखिरकार महिला ने तंग आकर अपनी आपबीती अपने पति को बताई जिसके बाद सेक्टर 9ए थाना में आरोपी नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है |

वहीं पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि साल 2016 में इंश्योरेंस एजेंट नवीन उसके घर आया था | उस समय महिला घर में अकेली थी | महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया, फिर धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो बदनाम कर दूंगा | बदनामी के डर से महिला ने किसी को नहीं बताया लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगा | इसके बाद तो उसने कई बार रेप किया | बदनामी के डर से महिला यह सहती रही और अब आखिरकार महिला ने तंग आकर यह अपनी आपबीती अपने पति को बता दी

फिलहाल आरोपी नवीन पुलिस की गिरफ्त से फरार है | वहीँ तीन साल से पीड़ित महिला आरोपी नवीन कि हर धमकी सहन कर रही थी और अब जब पीड़ित महिला बुधवार शाम को बाजार गई तो रास्ते में आरोपी नवीन मिल गया और अश्लील हरकत करने लगा | वही जब महिला ने इसका विरोध जताया तो आरोपी नवीन ने पीड़ित महिला को थप्पड़ मार दिया | इस पर महिला ने तंग आकर अपने पति को आपबीती बताई उसके बाद सेक्टर 9ए थाना में जाकर आरोपी नवीन के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज कराई |

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | ऐसे में देखना होगा कि गुरुग्राम पुलिस आरोपी नवीन को कब तक गिरफ्तार कर पाती है |

Related Articles

Back to top button