रांची : प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से रखी छठ घाटों पर निगरानी

रांची : छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर रांची ज़िला प्रशासन महत्वपूर्ण छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही थी। रांची के पांच महत्वपूर्ण छठ घाटों धुर्वा डैम, कांके डैम, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, बटन तालाब की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। इन छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त ड्रोन कैमरा ऑपरेटर ड्रोन से नज़र बनाये हुए थे।
सिविल डिफेंस और सिविल डिफेंस के कैडेट्स ने सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में किया सहयोग
विभिन्न छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट्स सहयोग कर रहे थे। घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों के लिए सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे थे।

Related Articles

Back to top button