28 फरवरी को राकेश टिकैत पहुंचेंगे सहारनपुर, जानिए क्यों

सहारनपुर – भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत 28 फरवरी को पहुंचेंगे सहारनपुर के लाखनोर जहां पर वह संबोधित करेंगे किसानों को तथा किसानों को तीन कृषि कानूनों के विषय में जानकारी भी देंगे सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन ने आगामी 28 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बुलाई।

विशेष बैठक जिसमें सहारनपुर के सभी पदाधिकारी वह प्रदेश पदाधिकारियों ने 28 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की तथा 28 फरवरी के कार्यक्रम मे किसानों की शक्ति का प्रदर्शन दिखाने की भरी हुंकार जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि आगामी 28 फरवरी को सहारनपुर लाखनौर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत का आगमन सुनिश्चित हुआ है।

ये भी पढ़ें-छावनी में तब्दील किया गया गाँव शोरम, टिकैत भी पहुचे

जहां पर वह किसानों को संबोधित करते हुए 3 कृषि कानूनों के बारे में जानकारी देंगे उसी विषय में हमने आज यह विशेष बैठक को बुलाया है जहां पर सहारनपुर जिला के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हैं और हमें यह कार्यक्रम बहुत अच्छी तरह से सफल बनाना है और इस कार्यक्रम में हम सभी किसान सम्मिलित होंगे और सरकार को यह दिखाएंगे कि किसान एक हैं और एक रहेगा

Related Articles

Back to top button