कश्मीर का रोना रो रहे पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूँ रुलाया

लद्दाख में होने वाले किसान-जवान विज्ञान मेले का उद्घाटन करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। गुरुवार को लद्दाख में विज्ञानं मेले का उद्घाटन करने के बाद राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से कश्मीर को लेकर कड़े सवाल किए। उन्होंने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के अवैध कब्ज़ा होने की भी बात कही।

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राजनाथ सिंह के इस पहले दौरे पर उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ‘मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं, कश्मीर कब उनका था कि इसे लेकर रो रहे हैं। पाकिस्तान बन गया तो हम आपके वजूद का सम्मान करते हैं। कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई हक नहीं है।’ उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। पाकिस्तान को पीओके में मानवाधिकारों के उल्लंघन और अत्याचार पर ध्यान देना चाहिए। हमारे देश की संसद ने फरवरी 1994 को एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है।

किसान-जवान विज्ञान मेले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाने के लिए उचित फसलों और अनाजों का प्रदर्शन किया जा रहा है। डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च(DIHAR) द्वारा इस मेले का आयोजन रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के विकसित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए किया जा रहा है। इसमें ऊंचाई वाले इलाके में मौसम की परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम अनाज, फल और बीजों का प्रदर्शन होगा। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन लद्दाख के निवासियों के साथ कृषि के क्षेत्र में आई नई टेक्नोलॉजी को साझा करने के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button