ओलावृष्टि पर सीएम गहलोत का बड़ा कदम,किसानों के नुकसान का सर्वे कर दिया जाएगा मुआवजा

आज उत्तरी भारत के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि से किसी को फायदा हुआ हो या ना लेकिन देश के किसानों को इस ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है। जिस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ओलावृष्टि पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का निर्देश है कि किसानों के नुकसान का सर्वे किया जाए जिसके बाद उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा।

बता दे कि आज राजस्थान में भी ओलावृष्टि हुई। यह अभी मौसम बरसात किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनकर आई है। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत के कई इलाकों में आज ओलावृष्टि हुई है। जैसे उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी आज बहुत ज्यादा ओलावृष्टि हुई जिसके कारण उत्तर प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस पर आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया जाहिर कर कहा कि इससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ है और भाजपा को इस पर एक बड़ा कदम उठाना चाहिए। हालांकि अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना भी साधा और कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए मुसीबत बन गई है।

वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को मुआवजा देने का एक बड़ा फैसला लिया है। इससे किसानों को कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान होता है और आज जो नुकसान किसानों ने जिला है जिसके लिए राजस्थान सरकार एक बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें मुआवजा प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button