राजस्थान के मंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो , बुरे फंसे राहुल गांधी

महिला का कहना है कि जब वह दो महीने पहले अपनी रिश्तेदारी में गई तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही 25 लाख रुपए की मांग की और रिलेशन

राजस्थान में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील वीडियो ने सनसनी फैला दी है। भाजपा का दावा है कि वीडियो राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाले मोहम्मद का है और उनके साथ नजर आ रही महिला जोधपुर की है। बीजेपी ने वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और शाले को कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग की है। जोधपुर की एक महिला ने दो दिन पहले पुलिस को वीडियो लीक होने की शिकायत की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो वीडियो शेयर करने वाले पांच लड़कों तक पहुंची।

जोधपुर के शेरगढ़ थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 5 दिसंबर को FIR दर्ज करवाई है। पीड़िता ने कहा है कि गलती से उसका अश्लील वीडियो बन गया था। इसे उसकी 7 साल की बच्ची ने फोन पर गेम खेलते वक्त गलती से किसी और को फॉरवर्ड कर दिया। उस समय उसे पता नहीं चला।

 

महिला का कहना है कि जब वह दो महीने पहले अपनी रिश्तेदारी में गई तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही 25 लाख रुपए की मांग की और रिलेशन बनाने का प्रेशर डाला। इससे आहत होकर सुसाइड करने तक का मन बना लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले पंकज विश्नोई, विकास, रामजस विश्नोई, सुमित विश्नोई, रविन्द्र विश्नोई को पोकरण से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button