जब रेल मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान, यात्रियों ने भी कह दी ये बात..!

News Nasha

अगर आप भी करते हैं रेल से यात्रा, तो ये आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे समय-समय पर अपने यात्रियों की सहूलियत के लिए सुविधाएं पेश करती रहती है। अभी हाल में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो से दिल्ली तक वंदेभारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की। दौरान रेल मंत्री ने बताया क‍ि छतरपुर और खजुराहो में रेक प्वॉइंट्स स्वीकृत हुए हैं।

75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की योजना :

गौरतलब है कि सरकार ने देश के 75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने का प्लान बना रखा है। इसके ल‍िए इंटीग्रल, चेन्‍नई में तेजी से तैयारी की जा रही है। यहां 75 और वंदे भारत ट्रेनों के कोच का प्रोडक्‍शन क‍िया जा रहा है, जिसे जल्दी ही तैयार कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं नई कोचें पुराने मॉडल की तुलना में बहुत एडवांस होंगी। इसे यात्र‍ियों की सहूलियत के हिसाब से ज्यादा सिविधा लैस बनाया जा रहा है।

ट्रायल चल रहा है:

बता दें कि वन्दे भारत ट्रेन का ट्रायल भी शुरू हो चुका है। इसके तहत वन्दे भारत ट्रेन को चेन्नई से चंडीगढ़ ले जाया गया। जहाँ इसके कई फेज के ट्रायल चल रहे हैं। बता दें कि इस ट्रेन को बहुत ज्यादा किफायती बनाया गया है, जिसके लिए इसका हाई लेवल ट्रायल चल रहाहैं। यह भी बता दें कि रेल मंत्री के इस ऐलान के बाद रेल यात्रियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें धन्दयवाद देते हुए कहा है कि रेल मंत्री ने दिल जीत लिया।

खजुराहो वर्ल्ड क्लास स्टेशन:

कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्‍टेशन को वर्ल्‍ड क्लास के लेवल पर बनाया जाएगा। वन स्टेशन, वन प्रोडेक्ट योजना को भी विस्तार दिया जा रहा है। इसके पीछे स्थानीय उत्पादों को स्टेशनों के जरिए बाजार दिया जा सकेगा, यानी अब यात्रियों के लिए खजुराहो की सैर बहुत आसान होने वाला है। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री के इस फैसले से खुश होकर रेल से सफर करने वाले यात्रियों ने कहा- रेल मंत्री ने दिल जीत लिया।

Related Articles

Back to top button