राहुल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा महिला सुरक्षा को लेकर…

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल साबित हो रही है।

 गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से की और कहा की हाथरस जैसी घटनाएं भाजपा शासन में रुकने का नाम नहीं ले रही है और भाजपा महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो रही है।

 ये भी पढ़ें-दक्षिण कश्मीर में स्कूल की इमारत में लगी आग, भारी नुकसान

गांधी ने ट्वीट किया, “हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फ़ेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।”

इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में युवती के साथ दुष्कर्म की खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि मां घर पर बेटी का इंतजार करती रही और पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई और इसी दौरान परिजनों को इसकी सूचना दी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फ़ेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।’’

Related Articles

Back to top button