राहुल गांधी का CAA के खिलाफ राजघाट से “सत्याग्रह” धरना आज

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज राजघाट पर कांग्रेस प्रदर्शन करने वाली है | इस बारे में खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर जानकारी दी है | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर पार्टी के ‘सत्याग्रह’ में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिए देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा, ‘राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल हों, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।’

वहीँ प्रियंका गाँधी ने भी ट्वीट कर लिखा है कि “ये देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।
देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।”

Related Articles

Back to top button