राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता, उनको कृषि कानून की जानकारी नही : BJP सांसद मनोज तिवारी

सुलतानपुर : कल देर शाम एक निजी कार्यक्रम सुलतानपुर पहुँचे मनोज तिवारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली सांसद ने पत्रकारों के प्रश्न पर बोले राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता है। उनको कृषि कानून की जानकारी नही। कृषि कानून देश के सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया, कांग्रेस की पंजाब सरकार को छोड़कर। भाजपा व केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार है। हमारे कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर व ग्रहमंत्री अमित शाह लगातार आन्दोलनरत किसानों से वार्ता करना चाहते है।उन्होंने किसानों के नेताओं को 3 दिसम्बर को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस व विपक्षीदल किसानों को भ्रम फैलाकर भड़काने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के आय दोगुना करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते है।पंजाब के किसान के नाम पर जो आन्दोलन कर रहे है वह सरकार के साथ बात नही करना चाहते। एमएसपी जैसे थी वैसी ही रहेगी। सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का एमएसपी मूल्य दे रही है। मैं भी किसान का बेटा हूँ। मुझे मालूम है कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित सभी भाजपा शासित राज्य किसानों की धान की खरीद एमएसपी पर कर रहे है।

सांसद मनोज तिवारी ने हैदराबाद म्युनिसिपल चुनाव में पूरी ताकत लड़ने के पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि बीजेपी हर छोटा-बड़ा चुनाव गंभीरता व पूरी ताकत से लड़ती है। चुनाव पार्टी के लिए जनता की सेवा करने व उनके जीवन में खुशहाली लाने का अवसर प्रदान करता है। योगी जी हैदराबाद में जो भाग्यनगर बोले उसका मतलब भाजपा लोगों का भाग्य बदलने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button