राहुल गांधी ने अहंकारी सरकार के खिलाफ ‘किसान अधिकार’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के ‘स्पीक अप फ़ॉर किसान अधिकार’ अभियान से जुड़ने का लोगों से आह्वान किया।

किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और देशवासियों को उनके हक़ की लड़ाई से जुड़ना चाहिए।

श्री गांधी ने ट्वीट किया “देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं।

आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।”

गौरतलब है कि कांग्रेस आज देश भर में किसान अधिकार दिवस मना रही है और राज्यों की राजधानियों में उसके कार्यकर्ता तीनों कृषि कानून को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते राज भवनों का घेराव कर रहे हैं।

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे एक बुजुर्ग किसान का वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कह रहे हैं, “जो राजा होता है, वो सारी प्रजा का माँ-बाप होता है।

जिस राजा को अपनी प्रजा को ऐसे सड़कों पर देख कर दुख नहीं आता वो राजा राज के काबिल नहीं होता है।”

Related Articles

Back to top button