रांची से सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री को बोली ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ ने आज कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के हर नागरिक के प्रति संवेदनशील है एवं उनकी हर जरूरतों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।सेठ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर गुरूवार को रांची जिला स्कूल मैदान में सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार हर नागरिक के प्रति संवेदनशील है। हर नागरिकों की जरूरतों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज से पहले दिव्यांग जनों को किसी भी सहायता उपकरण के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार उन्हें सरकारी सहायता उपकरण नहीं मिल पाते थे जिसके कारण उनमें बड़ी निराशा देखने को मिलती थी लेकिन मोदी सरकार की संवेदनशीलता है कि अब सरकार आपके दरवाजे तक सहायता उपकरण पहुंचा रही है।
सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की “नर सेवा-नारायण सेवा” का मंत्र है, जिसपर चलते हुए इतने बड़े पैमाने पर दिव्यांगों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराया गया है। सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास है। सहायता उपकरणों के बिना दिव्यांग जनों का जीवन अधूरा सा लगता है। इसी सोच के तहत भारत सरकार ने यह तय किया कि दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण उनके घर तक पहुंचाए जाए और आज यह हो रहा है। नागरिकों की जरूरत की चीजें उनके घर तक पहुंचाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button