पंजाब विधानसभा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ रखा प्रस्ताव, कहा – इलेक्ट्रिसिटी बिल में भी करेंगे बदलाव

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ देश में काफी प्रदर्शन हो। इस बीच पंजाब विधानसभा में इन कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर दिया है। आपको बता दे की पंजाब ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर दिया है।

इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इन तीनो कृषि कानूनों की आलोचना की गई है। इस प्रस्ताव को पेश करने के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के अलावा इलेक्ट्रिसिटी बिल में भी जो बदलाव किए गए हैं, वो भी किसान और मजदूरों के खिलाफ हैं। इससे सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि हरियाणा और वेस्ट यूपी पर भी असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button