TMC से BJP में शामिल हुए सुनील मंडल के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, कार पर पत्थरबाजी

नई दिल्ली : पिछले हफ्ते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) से भाजपा (BJP) में आए सांसद सुनील मंडल (Sunil Mandal) को शनिवार को उस वक्त पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा जब वह यहां भाजपा के एक कार्यालय जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय घटी जब मंडल हैस्टिंग्स में भाजपा के दफ्तर जा रहे थे।

TMC-BJP के बीच झड़प

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम में भाग ले रहे कुछ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोकी। वे उन्हें दफ्तर जाने से रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए। उन्होंने मंडल की कार पर पत्थर भी चलाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली जिसके बाद मंडल को की कार वहां से निकल सकी।

 

Related Articles

Back to top button