कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल, निकाली अर्थी

कानपुर के किदवई नगर में अखिल भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। आक्रोशित व्यपारियो ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ जमकर अपना विरोध जताया और अपना विरोध दर्ज कराया।

वही प्रदर्शन कर रहे हैं व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की सांकेतिक रूप से अर्थी तैयार की और अपने कंधों पर लेकर पूरे किदवई नगर में शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की वजह से फुटकर और आम व्यापारी सड़क पर आने को मजबूर हो गया है। जिसके चलते व्यापारियों के घर में एक वक्त का चूल्हा भी जलना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में उन्होंने आज अपना विरोध जताने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की अर्थी बनाकर शव यात्रा निकाली।

वही पूरी मार्केट में घूमने के बाद म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के पास पहुँच कर विधि-विधान से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों का अंतिम संस्कार कर अर्थी को अग्नि दी। व्यापारियों का कहना है कि यदि सरकार उनकी इस समस्या को नहीं सुनती है तो पूरे प्रदेश और देश में उग्र प्रदर्शन करने पर भी पीछे नही हटेंगे।

Related Articles

Back to top button