2022 में सपा सरकार बने इसलिए साइकिल पर जन जन प्रचार करने निकला ये सपा कार्यकर्ता

 

शाहजहापुुर। समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के जन-जन में प्रचार के लिए सपा कार्यकर्ता वसीम मुजफ्फरनगर से विधानसभा खतौली से शाहजहांपुर पहुंचे। जहां टाउन हाल में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ग्राम खोकनी निवासी वसीम ने बताया कि सपा सरकार के द्वारा जो काम किए गए वह गरीबों की सहायता के लिए हुए, अति पिछड़ों के लिए सपा पार्टी ने काम किया।

अखिलेश यादव के शासन में कन्या विद्याधन सपा पेंशन योजना एंबुलेंस लैपटॉप डायल 100 सहित कई योजनाएं चलाई गई। जिन्होंने लोगों को काफी सहूलियत प्रदान की। नीतियों और योजनाओं को प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचाने के लिए उन्होंने 16 फरवरी को साइकिल से यात्रा शुरू की और 5 दिनों में वह शाहजहांपुर पहुंचे । जहां उनका सपा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने हार फूल पहनाकर स्वागत किया टाउन हॉल से उन्हें शुक्रवार को विदाई दी गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हितों में काम करने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव के शासनकाल में कई ऐसे कार्य हुए जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिला है। वृद्धों को पेंशन मिली ,मेधावीओं को लैपटॉप मिले तथा जो न्याय और सुरक्षा के लिए डायल हंड्रेड जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत काम किया। जिससे अपराध पर लगाम लगी। इतना ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी ने कई अच्छे काम किए हैं।

उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ता वसीम बिजनौर नूरपुरमुरादाबाद, रामपुर, मिलक बरेली, फरीदपुर आदि कई जिलों में पहुंचे और पार्टी की नीतियों का प्रचार किया 23 तारीख तक वह लखनऊ पहुंच जाएंगे। उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है कि 2022 में लोग अपना कीमती वोट समाजवादी पार्टी को देंगे और जीत दिलाएंगे।

शाहजहांपुर से अंकित शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button