प्रियंका राय ने कहा उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी नहीं crime सिटी बन चुकी है। 

न्यूज़ नशा इन दिनों रोज रात 10:00 बजे उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करता है। जिसमें उत्तर प्रदेश के अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार और नेता शामिल होते हैं। शुक्रवार की रात को न्यूज़ नशा पर चर्चा का मुद्दा था उत्तर प्रदेश बना स्मार्ट सिटी या क्राइम सिटी। इस डिबेट शो के दौरान पैनल में मौजूद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महासचिव प्रियंका राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी का अवार्ड उत्तर प्रदेश को मिला है और सरकार ने खुद का अवार्ड खुद को दे दिया है, केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है और यूपी में भी बीजेपी की सरकार है, तो एक बीजेपी की सरकार ने दूसरे बीजेपी कि सरकार को अवार्ड दे दिया है।

जब न्यूज़ नाश ने सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी है या क्राइम सिटी ?

जवाब-  प्रियंका राय ने यह कहा कि अभी-अभी पंचायत चुनाव खत्म हुआ है और पंचायत चुनाव में ऐसा कोई जगह नहीं बची जहां पर महिलाएं बेइज्जत नहीं हुई हो।  प्रियंका राय ने कहा गोरखपुर बनारस आजमगढ़ जैसे तमाम शहरों में महिलाओं को पर्चा तक नहीं भरने दिया गया जहां महिलाओं की भागीदारी की 50 50 % हिस्सेदारी की बीजेपी बात करती है हिस्सेदारी देना तो दूर की बात महिलाओं के साथ व्यवहार भी सही से नहीं किया जा रहा है।  उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि क्राइम सिटी बन चुकी है।

इस पूरे डिबेट को सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें

 

Related Articles

Back to top button