प्रियंका गांधी के बच्चों ने पहली बार डाला वोट, बोले- संविधान को बचाने के लिए करें वोट

देश में आज छठवें चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली की सात लोकसभा सीटें भी शामिल है। जिस पर सुबह से ही लगातार मतदान की प्रक्रिया जारी है। वहीं प्रियंका गांधी के बच्चे आज पहली बार मतदान करने के लिए पहुंचे और मीडिया से बात की।

प्रियंका गांधी के बच्चों ने संविधान को बताया सबसे बड़ा मुद्दा

इस बार में आठ राज्यों की 54 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। जिसमें देश की राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें भी आती हैं। जहां मुकाबला बाद ही दिलचस्प देखने को मिलता हुआ दिखाई दिया है। एक तरफ राहुल गांधी ने जनसभाओं को संबोधित किया था तो दूसरी तरफ पीएम मोदी ने जनसभाओं को संबोधित किया था। वही आज छठवें चरण के लिए हो रही मतदान के दौरान प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने सेन्ट्रल चुनाव में पहली बार वोट डाला। यहां रेहान और मियारा बाड्रा ने वोट डालते हुए मीडिया से बातचीत की। रेहान ने कहा है कि आप लोग मतदान करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलें क्योंकि अबकी बार का चुनाव संविधान को बचाने के लिए है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए है।देश का विकास अच्छे से हो इसके लिए है। आप लोग लोकतंत्र के इस त्यौहार में अपनी भागीदारी निभाएं।

दिल्ली में आप-कांग्रेस मिलकर लड़ रहे चुनाव

देश की राजधानी दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें आती है। जिस पर कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। यहां आम आदमी पार्टी के खाते में चार लोकसभा सीटें आई हैं। जिन पर आप प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में तीन लोकसभा सीटें आई हैं।जिन पर कांग्रेस की उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अगर बात की जाए 2019 की लोकसभा चुनाव की तो यहां से बीजेपी ने सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतने का काम किया था। अबकी बार इंडिया गठबंधन पूरे दमखल के साथ चुनाव लड़ रहा है। जनता ने किसे वोट दिया और किसकी सरकार बने इस पर फैसला तो 4 जून को ही आएगा।

Related Articles

Back to top button