उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में महिलाओं से संवाद करेंगीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं देगी

लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारिया जोरो पर है। सभी पार्टिया रोज रैलिया कर रही है। वहीं इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  29 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में महिलाओं के साथ शक्ति संवाद करेंगी। प्रियंका गांधी फिरोजाबाद के सिरसागंज के गिरधारी काँलेज में अपरान्ह 1:00 बजे ,महिलाओं से संवाद कर उनके प्रत्येक मुद्दे बात करेंगीं।

प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के उठा रहीं मुद्दे

प्रियंका गांधी लगातार मुखर होकर महिलाओं के मुद्दे उठा रहीं हैं, और उनके राजनीति में आने की वकालत कर रही हैं।
अभी हाल ही में रायबरेली में महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी ने महिला शक्ति संवाद किया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं से राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए हर संवाद में अपील कर रहीं हैं। महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी की पहल पर ही उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग से कांग्रेस ने घोषणा पत्र भी पेश किया है। जिससे उसे महिलाओं से जुड़ी हुई सभी विषयों को बिंदुवार शामिल कर, 2022 में कांग्रेस सरकार बनने पर पूरा करने की प्रतिज्ञाएं भी कांग्रेस ने ली हैं।

 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी नेता शिद्दत जुटे

विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बजने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता के बीच जाकर लोगों से वादे कर रहे हैं और उन्हें अपनी प्राथमिकता के बारे में बता रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां जन विश्वास यात्रा निकाल रही है, वहीं सपा भी जनसभा कर अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है।  कांग्रेस पार्टी भी जनता के बीच जाकर उन्हें अपनी प्राथमिकता बताने में पीछे नहीं है।

कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पहुंच सकें इसके लिए कांग्रेसी नेता पूरी शिद्दत के साथ जुटे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षिकाओं, छात्राओं, महिला वकीलों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, आंगनबाड़ी और आशाओं से अपील की गई है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही प्रियंका गांधी को अपनी समस्याओं से रूबरू कराएं।

Related Articles

Back to top button