कानपुर शेल्टर होम मामले पर नोटिस मिलने के बाद बोली प्रियंका ‘मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं’

कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस समय बार पलटवार की राजनीति चल रही है। कानपुर की शेल्टर होम में कई बच्चों बालिकाओं को कोरोनावायरस संक्रमित मिलने के बाद से ही राजनीति चरम पर है। इस मुद्दे को प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाया था। उन्होंने योगी सरकार पर इस बात को लेकर निशाना भी साधा था। हालांकि इस मसले को उठाने के बाल उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस भी भेज दिया था।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1276367445083619328?s=19

वही आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसका जवाब दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह इंदिरा गांधी की पोती हैं कोई अघोषित भाजपा प्रवक्ता नहीं है। प्रियंका गांधी ने ऐसा ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है। उन्होंने कहा कि “जनता के एक सेवक के रूप में मेरा कर्तव्य यूपी की जनता के प्रति है, और वह कर्तव्य सच्चाई को उनके सामने रखने का है। किसी सरकारी प्रॉपगैंडा को आगे रखना नहीं है। यूपी सरकार अपने अन्य विभागों द्वारा मुझे फिज़ूल की धमकियाँ देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है।”

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1276367447138824194?s=19

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि .. “जो भी कार्यवाही करना चाहते हैं, बेशक करें। मैं सच्चाई सामने रखती रहूँगी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूँ, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।”

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर के एक शेल्टर होम में 57 बालिकाओं में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने पर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। यही नहीं बल्कि शेल्टर होम में 6 बालिकाएं गर्भवती भी थी। जिसका मुद्दा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाया था।

Related Articles

Back to top button