देशभर मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ काँग्रेस ने किया ब्लैक प्रोटेस्ट, महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओ को लिया हिरासत में।

5 अगस्त को कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी के खिलाफ किया नेशनवाइड प्रोटेस्ट।

5 अगस्त को कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी के खिलाफ किया नेशनवाइड प्रोटेस्ट।

धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है |

दरअसल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बैरिकेड के ऊपर चढ़ कर दूसरी तरफ पहुंच गई थीं। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। फिर प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गई।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने वहां से उन्हें उठने के लिए कहा लेकिन प्रियंका गांधी ने उठने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं सरकार के साथ कोई समझौता नहीं करूंगी|

इसके बाद करीब 9 महिला पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर गाड़ी तक ले जाने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिखाई गई तस्वीर में कुछ महिला पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी को उठाते हुए दिख रही हैं और प्रियंका गांधी खुद को महिला पुलिसकर्मियों से छुड़ाती हुई नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button