प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन परिणीति की फिल्म का ट्रेलर देख की तारीफ

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के ट्रेलर की तारीफ की है।

परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया।

द गर्ल ऑन द ट्रेन को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है।

ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। परिणीति की कज़िन प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर देखकर उनकी तारीफ़ की।

प्रियंका ने ट्रेलर शेयर करके लिखा, तुम पर गर्व है माई गर्ल।इसे देखने का इंतज़ार है।

” द गर्ल ऑन द ट्रेन 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म अंग्रेजी फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का आधिकारिक रीमेक है।

फ़िल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लुक सोशल मीडिया में शेयर किये हैं।

अदिति ने लिखा, आपको कभी पता नहीं चलता कि आपने सही ट्रेक पकड़ा है, जब तक कि आप इस पर नहीं होते। कीर्ति कुल्हरी फ़िल्म में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी।

कीर्ति ने अपना लुक शेयर करके लिखा, जब आप सच के पीछे होते हो और आपको पता नहीं चलता। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है।

वो रोज़ ट्रेन से सफ़र करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल ज़िंदगी जीते हुए देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने के पीछे लग जाती है।

Related Articles

Back to top button