जेल व्यवस्था में तेजी से हो रहा है सुधार – अरविंद कुमार

इंदौर,  मध्यप्रदेश के जेल महानिदेशक अरविंद कुमार ने आज कहा कि क्षमता से अधिक बंदियों का जेलों में रहना बढ़ी चुनौती है, बावजूद इसके व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है।


कुमार ने यहां सेंट्रल जेल परिसर में एक पेट्रोल पंप का आरंभ किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि कोरोना काल में जेल अधिकारियों ने शानदार काम किया है।

ये भी पढ़े – जौनपुर का पूर्वांचल विश्वविद्यालय बनेगा भारतीय भाषाओं का उत्कृष्ट केंद्र

उन्होंने जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियों को रखे जाने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नए विकल्पों के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। मौजूदा व्यवस्था पर संतोष भी जाहिर किया।

Related Articles

Back to top button