ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

लंदन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद देश में शोक का ऐलान किया गया है और सभी बड़ी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका दिया गया है। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। तबीयत के चलते साल 2017 में शाही समारोहों से खुद को दूर रखने का ऐलान किया था और तब से सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आते थे।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे। प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी 1947 में हुई थी। इसके पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी थीं। 73 साल के बाद यह साथ छूट गया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि विंडसर कासल में उन्होंने सवेरे अंतिम सांसें लीं।

ये भी पढ़ें-पिनाराई विजयन कोरोना संक्रमित, जाने हालत

प्रिंस फिलिप का जन्म ग्रीस के कॉर्फू टापू पर 1921 में हुआ था। उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस ऐंड्रू थे जो हेलेनीस के किंग जॉर्ज I के छोटे बेटे थे। उनकी मां प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी और क्वीन विक्टोरिया की परपोती थीं।

Related Articles

Back to top button