ब्रिटेन की चर्चित शाही जोड़ी ने लिया वो ऐतिहासिक फैसला कि लोग दंग रह गए

ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने एक बड़ा फैसला ले लिया है | रॉयल परिवार इस इस शाही जोड़ी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ऐलान किया कि वे रॉयल परिवार के अपने सीनियर पद से पीछे हट रहे हैं | हैरी और मेगन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, ‘कई महीनों तक सोचने के बाद हम इस साल अपने रोल में बदलाव करने जा रहे हैं | हम शाही परिवार के सीनियर मेंबर्स के पद को छोड़कर अपनी जिम्मेदारी आर्थिक रूप से खुद उठाने जा रहे हैं | हालांकि हम क्वीन को हमेशा पूरी तरह सपोर्ट करते रहेंगे |’

https://www.instagram.com/p/B7EaGS_Jpb9/

दोनों ने आगे लिखा, ‘ये आपके प्रोत्साहन की वजह से है, जो हमने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है | हमने यूनाइटेड किंगडम और नार्थ अमेरिका के बीच अपने समय को बैलेंस करने का फैसला किया है | हम क्वीन, कॉमन वेल्थ और बाकी चीजों के लिए काम करते रहेंगे | ये भौगोलिक बैलेंस हमें अपने बेटे आर्ची को उस रॉयल ट्रेडिशन की प्रशंसा करना सिखाएगा, जिसमें वो पैदा हुआ है | इसके साथ ही हमारे परिवार को स्पेस भी मिलेगा, जिससे हम अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव पर ध्यान भी दे सकेंगे | जैसे हमारी अगली चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करना |’
इसके साथ ही हैरी और मेगन ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे आगे होने वाली बातों को भी जल्द सभी के सामने रखेंगे | क्वीन एलिजाबेथ, प्रिंस विलियम, प्रिंस चार्ल्स और बाकी सभी के साथ काम करना जारी रखेंगे |

Related Articles

Back to top button