राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री किया नियुक्त, जानिए कौन कौन से विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सत्ता हासिल कर ली है। वहीं अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल फिर एक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10:00 बजे शपथ ग्रहण करते हुए नजर आएंगे। वही बता दें कि अब देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। वहीं मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले हैं।

16 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। वही इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली की जनता को न्योता दिया गया है। वही अरविंद केजरीवाल ने एक खास न्योता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया है। नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जीत के बाद उन्हें बधाई भी दी थी जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी का शुक्रिया कहा था। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम मिलकर काम करेंगे और दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

 

https://www.youtube.com/watch?v=O0CNfD5JC6I

Related Articles

Back to top button