गोरखपुर : CAA के पक्ष में भाजपा के जनसभा की तैयारी, मैदान में जल जमाव बना मुसीबत

गोरखपुर: भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में CAA के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया है | लेकिन जनसभा स्थल पर बारिश का पानी लगने के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है | ऐसे में नगर निगम प्रशासन के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मैदान से पानी निकलवाने को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं |

19 जनवरी को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैं भाजपा की ओर से सीए के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया है | इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे | वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे |

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी आज महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण में सभा स्थल का निरीक्षण किया | इस दौरान नगर निगम प्रशासन की पूरी तरह से मैदान में लगे पानी को हटाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं | क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम प्रशासन के साथ उनके कार्यकर्ता भी पूरे जी-जान से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं | विपक्षी पार्टियों ने CAA को लेकर जिस तरह का भ्रम फैलाया है | उसे जनता के सामने रखकर वे उनके भ्रम को दूर कर रहे हैं | लगातार रैलियां और जनसभाएं आयोजित की जा रही है | इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है |

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण थोड़ी दिक्कत जरूरी है लेकिन यह जनसभा पूरी तरह से सफल होगी और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेगी |

Related Articles

Back to top button