प्रज्ञा ठाकुर ने फिर गोडसे को कहा देशभक्त !

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद पटल में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है | बुधवार को लोकसभा में एक डिबेट के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये बयान दिया | दरअसल, लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे | इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था |

जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं | उनके इस बयान के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया | हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है |

बता दें की ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे पर इस तरह का बयान दिया हो | लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे पर ऐसा ही बयान दिया था जिसके बाद वे काफी चर्चा में भी आ गई थी |

Related Articles

Back to top button