वाराणसी में बढ़ सकता सियासी पारा, जब रविदास जयंती पर होंगे अखिलेश और प्रियंका आमने – सामने

लखनऊ, संत रविदास की 644वीं जयंती पर उनके जन्मथल पर धर्म और राजनीति का संगम देखने को मिलेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव मंदिर में दर्शन के लिए वाराणसी आ रहे हैं। अखिलेश और प्रियंका एक ही समय पर मंदिर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि मंदिर में अखिलेश और प्रियंका की मुलाकात हो सकती है।

प्रोटोकॉल के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट पहुचेंगी। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। उसके बाद करीब 11 बजे वह सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर बने मंदिर में पहुंच दर्शन पूजन करेंगी।

दूसरी तरफ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मिर्जापुर से चलकर 11 बजे सीरगोवर्धन पहुचेंगे। दोनों नेताओं के एक साथ मंदिर पहुंच दर्शन करने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – जानिए मायावती ने क्यों केंद्र व राज्य सरकारों से रविदास के रास्ते पर चलने की अपील

मंदिर में अखिलेश-प्रियंका के एक साथ पहुंचने और उनके मुलाकात को लेकर सियासी अटकलें भी लगाई जा रही हैं। राजनीतिक पंडित इसे इत्तेफाक से इतर भी देख रहे हैं।

संत रविदास के दर पर दोनों पार्टी के नेताओं का मिलना इस बात की ओर भी इशारा कर रही हैं कि कहीं 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह 2022 में ‘साइकिल’ को ‘हाथ’ का साथ तो नहीं मिलेगा। हालांकि दोनों पार्टी के नेताओं की ओर से मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

अखिलेश और प्रियंका के अलावा संत रविदास की जयंती पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी मंदिर पहुंच संत रविदास का आशीर्वाद लेंगे। इसके लिए धमेंद्र प्रधान और चंद्रशेखर शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Back to top button