यूपी पुलिस को ऐसा क्या डर है कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को जारी कर दिए गए रेड कार्ड?

लोकसभा चुनाव के लिए आज मतदाता अंतिम चरण में वोट डाल रहे है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव को काउंटिंग के दौरान बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा है। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सथानीय पुलिस ने रेड कार्ड जारी कर दिए है। इनमे लिखा है “विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आपके तथा आपके परिवार के सदस्यों द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के प्रचार एवम मतदान के दौरान अपने साथियों के साथ गड़बड़ी फैलाई जा सकती है।” इसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलती है तो कठोर करवाई की जाएगी।

 

अखिलेश यादव की माने तो उन्होंने पहले ही संभावना जताई थी कि चुनाव में काउंटिंग के दौरान विपक्ष गड़बड़ी करवा सकता है। न्यूज़ नशा को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि डिंपल यादव की सीट पर काउंटिंग में बड़ी गड़बड़ हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि रेड कार्ड के ज़रिए चुनाव जीतना चाहती है भाजपा। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में सत्तारूढ़ दल सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रहा है। चुनाव में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा डेलीगेशन ने चुनाव आयोग से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा हैं। उन्होंने कहा “अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि सपा के लोगों के ज्यादा से ज्यादा रेड कार्ड जारी किए जाएं। क्या रेड कार्ड केवल सपा और बसपा के लिए ही जारी किए जाएंगे? क्या भाजपा के सभी लोग साफ-सुथरे छवि के हैं। क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। भाजपा रेड कार्ड के माध्यम से लोगों को डराने में जुटी है ताकि लोग भयभीत होकर वोट न करें। भाजपा जातिवाद और लोगों के बीच धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार पूरी तरह से झूठ पर टिकी हुई है। इस बार गठबंधन भाजपा की सरकार गिराने में कामयाब होगा।”

Related Articles

Back to top button