भोपाल में पुलिस को मिला नोटों का पहाड़

मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस को छापेमारी के दौरान मनी एक्सचेंज कारोबारी के यहां से मिला भारी मात्रा में कैश|

लोकसभा चुनावों के चलते देश भर में पुलिस और आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है| झारखंड के बाद अब मध्यप्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति के यहां से नोटों की गड्डियाँ बरामद हुई हैं|

जिस व्यक्ति के यहां से नोटों का पहाड़ मिला है, उस व्यक्ति का नाम कैलाश खत्री है, यह व्यक्ति भोपाल की पन्त नगर कॉलोनी में रहता है| नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि पुलिस अभी तक गिन नहीं पाई है| आरोपी व्यक्ति ने खुद दावा किया है कि वह मनी एक्सचेंज का कारोबार करता है|

भोपाल जोन-1 की डीएसपी प्रियंका शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 38 वर्षीय कैलाश खत्री के यहां से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है| कैलाश खत्री का कहना है कि वह 18 सालों से मनी एक्सचेंज का कारोबार कर रहा है, जिसके तहत वह 5 रूपये, 10 रूपये, और 20 रूपये के कटे- फटे नोटों की जगह नए नोट उपलब्ध कराता है| पुलिस ने नए नोट और क्षतिग्रस्त नोटों की गड्डियों को अपने कब्जे में कर लिया है और दोनों तरह के नोटों की गिनती की जा रही है| आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है| आयकर विभाग का कहना है कि अगर बरामद किए गए नोटों की संख्या 10 लाख रूपये से अधिक होगी तो वे इस बात का संज्ञान लेंगे और उचित कार्यवाई करेंगे|

Related Articles

Back to top button