समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश– रायबरेली में साल 2019 के अंत में हुए आदित्य हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक प्रत्याशी आरपी यादव 22 महीनों की जेल के बाद रिहा हुए थे।जेल से बाहर आते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया था।

इस बीच उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सच्चा सिपाही हूं। जब भी जेल जाना पड़ेगा मैं तैयार हूं। मुझे भगवान व न्यायपालिका पर भरोसा है।
आरपी यादव ने कहा मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। मेरे साथ 16 अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया था। मेरे विरोधी मुझे दिमाग मे रखते हैं और मेरे प्रशंसक दिल में।
2022 विधानसभा चुनाव समाप्त हुए और ठीक 1 वर्ष ही बीता है की अचानक आज रात को विधायक प्रत्याशी आरपी यादव को घर से पुलिस उठा लेती है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि किसी गवाह को धमकाने के आरोप में देर रात को रायबरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।लेकिन इसके पीछे का सच क्या है किसकी साजिश है यह भी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button