71वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने दी देश के लोगो को शुभकामनाएं

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्वंतत्रता दिवस और गांधी जयंती है।

71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजपथ पर आयोजित होने वाले समारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन होगा। गणतंत्र दिवस पर आयोजित 90 मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि होंगे। ऐसे मौके और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगो को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!”

Related Articles

Back to top button