खून से लाल हुए चर्च में पहुंचे मोदी! हैरान हो गई दुनिया!!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव दौरे के बाद रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच के संबंधों को और मजबूत करना है। एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत उनके श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात की। बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति सिरिसेना के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रपति सिरिसेना ने पीएम मोदी के सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया। इस मौके पर मोदी उस चर्च में भी गए जहां ईस्टर के मौके पर आतंकी हमला हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के सेंट एंटनी चर्च गए। ईस्टर के मौके पर इसी चर्च में आतंकी हमला हुआ था। उन्होंने यहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास है कि श्रीलंका फिर से उठेगा। आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य श्रीलंका की भावना को नहीं हरा सकते। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उनका राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की मौजूदगी में आधिकारिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सचिवालय में विजिटर्स बुक पर संदेश लिखा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय में वृक्षारोपण भी किया।

Related Articles

Back to top button