बड़ी खबर : रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लंबी बीमारी के बाद कल शाम उनका निधन हो चुका है। 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन कल गुरुवार की शाम उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। इसके बाद पीएम मोदी ने और बाकी कई दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों ने उनके निधन पर दुख भी व्यक्त किया है। आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया गया है वहीं पर उनको आखरी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button