भारत चीन विवाद पर पीएम मोदी नहीं है अच्छे मूड में, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद छिड़ा हुआ है। चीन ने सीमा पर अपने कई जवान तैनात किए हुए हैं। इसी के साथ भारत ने भी सीमा पर बड़ी मात्रा में सैनिक तैनात कर दिए हैं। वही इस विवाद पर मध्यस्थता की पेशकश करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर एक बार मध्यस्थता के बाद की है। उन्होंने प्रेसिडेंट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार का जवाब देते हुए कहा कि “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में बात की है लेकिन चीन के साथ बने विवाद की वजह से वह अच्छे मूड में नहीं है।”

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच बड़ा संघर्ष चल रहा है, 1.4 बिलियन आबादी वाले 2 बड़े देश जिनकी सैन्य ताकत बेहद मजबूत है। भारत खुश नहीं है और शायद चीन भी खुश नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है, लेकिन चीन के साथ अभी जो विवाद बना हुआ है, उसको लेकर वह अच्छे मूड में नहीं हैं।’

ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच यह बड़ा विवाद बनता जा रहा है। ‘मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। वह बेहद सज्जन पुरुष हैं। ‘ वहीं पत्रकार ने फिर भारत और चीन में बने तनावपूर्ण माहौल में दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर वे ऐसा सोचते हैं कि मेरे मध्यस्थ होने या मध्यस्थता करने से कोई मदद मिलती है तो मैं ऐसा जरुर करूंगा। हालांकि भारत ने पहले ही ट्रंप की मध्यस्थता का सुझाव ठुकरा दिया है।

Related Articles

Back to top button