जब विश्व कप में पैरा कमांडो धोनी को देखकर चौंक गए लोग! ग्लव्स में छिपा था सबूत !

विश्व कप में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हरकार एक बेहतरीन शुरुआत की है | साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने 6 विकेट से मात दी है | भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की बेहतरीन शतकीय पारी और युजवेंद्र चहल की 4 विकेट की बदौलत भारतीय टीम यह मैच जीत पायी | लेकिन मैच के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाया महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स ने | उनके ग्लव्स पर अनोखा निशान देखने को मिला, जिसे हर कोई इस्तेमाल में नहीं ला सकता | यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं | इस बैज को ‘बलिदान बैज’ के नाम से जाना जाता है |

पैराशूट रेजिमेंट के विशेष बलों के पास उनके अलग बैज होते हैं, जिन्हें ‘बलिदान’ के रूप में जाना जाता है | इस बैज में ‘बलिदान’ शब्द को देवनागरी लिपि में लिखा गया है | यह बैज चांदी की धातु से बना होता है, जिसमें ऊपर की तरफ लाल प्लास्टिक का आयत होता है | यह बैज केवल पैरा-कमांडो द्वारा पहना जाता है |

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी | धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं |

धोनी को मानद कमीशन दिया गया क्योंकि वह एक युवा आइकन हैं और वह युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं | धोनी एक प्रशिक्षित पैराट्रूपर हैं | उन्होंने पैरा बेसिक कोर्स किया है और पैराट्रूपर विंग्स पहनते हैं | महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर यह निशान होना इस बात को दर्शाता है कि धोनी इंडियन आर्मी से बेहद प्रेम करते है |

Related Articles

Back to top button