PhD स्कॉलर खुद आग लगाकर प्रेमिका के गले लगा

PhD scholar sets himself blaze and hugs girlfriend

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद नाराज युवक ने कॉलेज में पहले खुद को आग लगाया, फिर पास खड़ी लड़की को भी गले लगा लिया। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है। अभी उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।

पहले उस कॉलेज की फोटो, जहां ये घटना हुई
इस पूरे मामले को समझते हैं…

घटना कब की है और उस दिन क्या हुआ?
पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वहां के बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्प्लीट कर रही थी। गजानन उससे मिलने पहुंच गया। अपने साथ एक कैन में पेट्रोल लेकर आया था।

फिर क्या हुआ
पुलिस ने बताया कि गजानन पूछने लगा कि उसने शादी का प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया। जहां गजानन की मौत हो गई।

लड़की के पेरेंट्स ने कराई FIR
गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है।

थाना इन्चार्ज प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button