शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की महिला के साथ निजी तस्वीरें हुईं लीक..बदायूं से सपा प्रत्याशी हैं आदित्य

आदित्य यादव ने वायरल तस्वीर को गलत बताया है, उन्होंने कहा है कि, यह मेरा व्यक्तिगत मामला है, किसी के व्यक्तिगत मामले में तांक झांक करना सही नहीं है a

Aditya Yadav: कर्नाटक के प्रज्जवल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल के बाद अब बदायूं से सपा प्रत्याशी और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की एक महिला के साथ निजी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह इन तस्वीरों में महिला के साथ देखे जा रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करने वाले व्यक्ति ने लिखा है कि, “नई हवा है..नई सपा है” हालांकि तस्वीरों को वायरल करने वाला शख्स भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, और यह तस्वीरे 2012 की बताई जा रही हैं।

आदित्य यादव ने दिया सफाई

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब आदित्य यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि, “ये कॉलेज के दिनों की बहुत पुरानी व्यक्तिगत तस्वीरें हैं। अगर कोई इन तस्वीरों एक्स पर शेयर करता है तो ये उसके निम्न स्तर को दर्शाता है। कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी में घुस रहे हैं, अगर उनको कुछ कहना है तो आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं कहते।” आगे उन्होंने कहा है कि, “यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। निजी जीवन में कौन क्या करता है, कैसे रहता है, ये किसी का विषय नहीं होना चाहिए। राजनीतिक तौर पर चीजों को देखना चाहिए, ऐसा वह सोचते हैं।”

बदायूं से सपा प्रत्याशी हैं आदित्य यादव 

हमेशा से चर्चा में रही बदायूं सीट पर शिवपाल यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया गया है। हालंकि, पहले शिवपाल यादव ही टिकट पाए थे। लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर आदित्य यादव को टिकट दे दिया गया। आदित्य यादव बदायूं से नामांकन कर चुके हैं।

यहां से भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। यहां से मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्या का टिकट काट दिया है। शाक्य अच्छे संगठकर्ताकर्ता और कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वे मूल रूप से संघ विचारधारा के साथ लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button