मोतीलाल नेहरू पर टिप्पणी कर गिरफ्तार हुईं पायल रोहतगी

मोतीलाल नेहरू (Motilal nehru) पर पायल रोहतगी (Payal Rohtegi) ने एक वीडियो बनाई थी | जिसमे उन्होंने मोतीलाल नेहरू पर टिप्पणी की थी | जिसके बाद अब उन्हें राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने गिरफ्तार कर लिया है | इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी हैं | उन्होंने ट्वीट कर कहा की राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है |

उन्होंने ट्वीट में लिखा की राजस्थान पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि मैंने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाई थी | उन्होंने कहा की “ये सब जानकारी मैंने गूगल से ही ली थी और फ्रीडम ऑफ स्पीच एक मजाक है |” इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी को भी टैग किया है | वहीँ इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजस्थान के बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल रोहतगी के खिलाफ 10 अक्तूबर को पुलिस थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया है |

 

https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200

ऐसा पहली बार नहीं है जब पायल रोहतगी इस तरह से सुर्ख़ियों में आई हों | पायल इस तरह की वीडियो बनाती रहती हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो जाती हैं |

https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1205824209299087360

इतना ही नहीं पायल रोहतगी ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने राहुल गाँधी (Rahul gandhi ) पर भी कटाक्ष किया था | उन्होंने राहुल गाँधी को टैग कर कहा था की “राजस्थान में आपकी ही सरकार हैं और राजस्थान में भी रेप केस होते हैं जिसको आप उल्लेख करना भूल गए | आपके चमचे तो मेरी वीडियो पर नाटक करने में व्यस्त हैं और आपको लगता है की ये उन जोकरों (Jokers) का महिला सशक्तिकरण हैं ?”

Related Articles

Back to top button