पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया रिलीज हो गया है।

पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया पति-पत्नी के नोक-झोक पर आधारित है। यह गाना डीआरएस म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होने के साथ ही यह वीडियो सांग सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस गाने को संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह ने जबकि गीत लिखे है रौशन सिंह विश्वास ने। इस गाने के निर्माता धीरज सिंह है।

निर्माता धीरज सिंह ने बताया कि यह गाना हमने कई लोगों के डिमांड पर बनाया है,यह गाना भोजपुरिया दर्शको को बेहद पसंद आ सकता है। पवन सिंह ने कहा कि यह गाना कोरोना काल में घर बैठे लोगों का मनोरंजन करेगा।

Related Articles

Back to top button