भारत में 14 सितंबर से शुरू हो सकता है संसद में मानसून सत्र, किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम

कोरोनावायरस महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू किया जा सकता है। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक संसद सत्र चलाने का प्रस्ताव सामने रखा है यानी अब संसद सत्र शुरू किया जा सकता है। इस दौरान दोनों सदनों में कोरोनावायरस महामारी के कारण काफी सावधानी बरती जाएगी। जिससे यह घातक वायरस दूसरों में ना फैल पाए।

वही खबरों के मुताबिक इस सत्र में कुल 18 बैठक हो सकती हैं। ऐसे में दोनों के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। बता दें कि मार्च में कोरोनावायरस संकट के बीच संसद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों के बैठने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जाएगा। राज्यसभा में इस दौरान 60 सदस्य चेंबर में बैठ सकेंगे 51 गैलरी में बैठ सकेंगे और बाकी 132 को चेंबर में बैठा दिया जाएगा।

इस तरीके का सिस्टम लागू किया जा सकता है। अब जब दोनों सदस्यों में सदस्य बैठेंगे तो दोनों सदनों को जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसा पहली बार होगा कि जब एक बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है और गैलरी चेंबर में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। दोनों ही सदनों को जोड़ने के लिए एक केबल की व्यवस्था भी की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि बैठने के लिए केबिन की तरह जगह बनाई जाएगी जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रहे।

Related Articles

Back to top button