पाकिस्तान की नोबेल विजेता मलाला ने भारत का किया अपमान तो मिला ये तगड़ा जवाब!

विश्व कप 2019 की शुरुआत हो चुकी है | इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे इस विश्व कप में 10 टीम खेल रही है | इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दोनों ही टीम अपने पहले मुकाबले में जीत गयी है वहीँ पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की शुरुआत हार से हुई है | विश्व कप के शुरू होने से पहले लंदन के बकिंघम पैलेस में एक शानदार उद्घाटन समारोह रखा गया था जिसमें विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को 60 सेकेंड गेम का एक खास टास्क दिया गया | इस चैलेंज मे भारत का प्रतिनिधित्व फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले कर रहे थे| इसमें रन के साथ भारत सबसे नीचे स्थान पर रहा जबकि इंग्लैंड की टीम 74 रन के साथ पहले स्थान पर रही | पाकिस्तान 38 रन के साथ 7वें स्थान पर रहा | इस चैलेंज में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई और क्रिकेटर अजहर अली कर रहे थे | इस मुकाबले के अंत में मलाला ने भारत और वहां मौजूद प्रशंसकों को नीचा दिखाया |

मलाला ने भारत पर तंज कसते हुए कहा ‘ हमने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया | यह खराब नहीं था | हम सातवें स्थान पर रहे | कम से कम भारत की तरह सबसे पीछे तो नहीं रहे|’ मलाला को भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार मिल चुका है | भारत ने हमेशा ही मलाला को अपनी बेटी की तरह देखा है | ऐसे में मलाला के इस बयान से भारतीय प्रशंसकों को बड़ा धक्का लगा है और इसके बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर मलाला को खूब ट्रोल भी किया |

मलाला के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा हैं | लोगों ने आरोप लगाया कि शांति का नोबेल पुरस्कार लेने के बाद भी वो दूसरे पाकिस्तानियों की तरफ भारत के खिलाफ नफरत की ही मानसकिता रखती हैं |

Related Articles

Back to top button