पाकिस्तान चलने जा रहा है सबसे खतरनाक चाल, बहुत बुरा होगा अंजाम

370 हटने के बाद पाकिस्तान बौखलाकर रोज़ाना भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिशों में लगा है। पाकिस्तानी सेना बार बार सीज़फायर का उल्लंघन कर रही है और भारतीय सेना पर गोलीबारी कर स्थिति को गंभीर बनाने में लगी है। हालाँकि उनका मकसद सर्फ भारतीय सैनिको को यूँ गोलीबारी से नुकसान पहुँचाने की जगह कुछ और ही है।

घुसपैठियों को कवर देती गोलियां

बता दें कि पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अधिक से अधिक घुसपैठिए भेजने की फिराक में है ताकि घाटी में अशांति फैला सकें। गुलमर्ग सेक्टर घुसपैठ के लिए काफी मुफीद माना जाता है क्योंकि यह घने जंगलों और वनस्पतियों वाला इलाका है। यहाँ से घुसपैठ करना आसान होता है। पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग से भारतीय सेनाओं को उलझाए रखना चाहता है, ताकि घुसपैठिए घाटी में दाखिल हो सकें। फायरिंग के जरिए घुसपैठियों को कवर करने की इस पाकिस्तानी चाल को भारतीय सेनाएं समझती हैं। इसलिए एलओसी पर भारतीय सेना अलर्ट मोड पर हैं। शनिवार को हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। हालाँकि जवाबी हमले में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट को नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों के अनुसार इन गोलीबारी के हमलो में पाकिस्तान घुसपैठियों को कवर दे रहा है ताकि वे घाटी में घुस सकें।

गौरतलब है कि अपनी बौखलाहट में पाकिस्तान इससे पहले भारत से सभी व्यापारिक रिश्ते ख़त्म कर चुका है जिससे उसे महंगाई की मार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान में ईद मनाने के लिए सामान खरीदने में भी लोग के पसीने छूट गए थे। विदेशों से मदद मांगने पर भी पाकिस्तान को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Related Articles

Back to top button