पाक सेना ने पुंछ की नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी तथा कस्बा सेक्टर में बुधवार को बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से जिले के शाहपुर, किरनी तथा कस्बा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शेल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Related Articles

Back to top button