विश्व में एक दिन में इतने लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित

नयी दिल्ली, दुनिया में बीते एक दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पौने सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इस दौरान 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में एक दिन में छह लाख 75 हजार 687 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,29,76,286 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 लाख 86 हजार 586 हो गयी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ नौ लाख 21 हजार 976 हो गई है जबकि पांच लाख 59 हजार 109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां 1,31,93,205 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 40 हजार 776 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,26,789 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,258 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,18,51,393 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 9,10,319 हो गये हैं। इसी अवधि में 685 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,862 हो गयी है।

शीर्ष तीन देशों के बाद सँक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 49.02 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 97,444 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.54 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 99,800 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.81 लाख के करीब पहुंच गयी है और 1,27,171 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सँक्रमितों की संख्या करीब 37 लाख के पार हो गई है और 112,374 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक करीब 36.33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 32,943 लाेगों ने जान गवाँई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.26 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 76,037 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.40 लाख हो गई है और 77,755 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 24.79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,767 लोगों ने जान गवाँई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 24.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,832 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 24.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 55,703 लोग जान गवाँ चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.61 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,05,598 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में कोरोना वायरस से 19.84 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 63,699 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.36 लाख के करीब पहुंच गयी है और 37,642 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.53 लाख से ज्यादा लोग सँक्रमित हो चुके हैं और 53,111 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7,05,517 लोग सँक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,124 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,59,278 लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के सँक्रमण से 9,447 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोराेना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button