विपक्ष आज मोदी सरकार को संसद के अंदर घेरने की तैयारी में…

दिल्ली– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचीं है।कुछ देर में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा।वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।जहां देश की आर्थिक हालात का पता चलेगा।इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला अभिभाषण है। यह नारी सम्मान का मौका है।इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्ष के सांसदों से अपील की कि सत्र में तकरार भी रहेगी।लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए।
उधर विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में संकेत दे दिए हैं कि सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां फिलहाल विदेशी एजेंसी द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ रिपोर्ट और बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

Related Articles

Back to top button