एक ने नजर में जानिए आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 21 जनवरी)

नई  दिल्ली, भारत और विश्व इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-


1737 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।


1793 – फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद मृत्युदंड दिया गया।


1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।


1840 – चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।


1872 – कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।

1892 – बास्केटबॉल का पहला मैच खेला गया।


1920 – अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।


1922 – ‘क्वीज शो’, ‘ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल
स्कोफील्ड का जन्म।

1924 – तत्कालीन सोवियत रूस में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन।


1925 – तत्कालीन सोवियत रूस और जापान ने द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किये।


1930 – चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म।


1936 – ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन।


1942 – जापान ने बर्मा ( अब म्यांमार) पर हमला किया।


1945 – क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन।


1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन।


1957 – भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।


1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन।


1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।


1963 – हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक एवं पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।


1964 – भारतीय क्रिकेटर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया।


1972 – अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।


1980 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।


1981 – ईरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।

1986 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।


1991 – सूडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।


1995 – रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।


1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार 340 लोगों की मौत हुई।


2008 – भारत ने इजरायल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।


2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान ‘सूर्यकिरण’के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button